|
|
जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाने के बाहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडित व्यक्ति किसी मामले में पुलिस थाने पहुंचा था, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर पीडित व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पीडित की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |