|
|
आगर मालवा : कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने गुरुवार को सुसनेर-सोयतकलां क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सोयतकलां में लगभग 6.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी पी.आई.यू. के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय भवन की बाउंड्री वॉल निर्माण एवं भवन के चारों ओर पहुंच मार्ग सड़क निर्माण हेतु रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। |