|
|
रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदना में सड़क की बदहाली के कारण एक महिला की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाने के कारण एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन खराब सड़क होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजनों ने महिला को खाट पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की महिला की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, रीवा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |