रतलाम।शहर में हुई पहली तेज बारिश ने नगर निगम और विद्युत विभाग की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। ऊकाला रोड स्थित बसंत कॉलोनी की गली नंबर-2 में बारिश का पानी इस कदर भर गया कि पूरी गली तालाब में तब्दील हो गई। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया वहीं बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन इस बार पहली ही बारिश में हालात बेहद खराब हो गए। जलभराव के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किए गए तो बारिश के मौसम में करंट फैलने, दुर्घटना और जनहानि जैसी गंभीर घटनाएं भी हो सकती हैं।
वार्ड पार्षद उमा रामचंद्र एवं पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र ने नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि बसंत कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए तथा बारिश के दौरान सफाई व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जाए। साथ ही विद्युत विभाग से भी जर्जर लाइनों और बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की गई है।
रहवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। यदि अभी से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर निगम एवं विद्युत मंडल से तत्काल संयुक्त कार्रवाई कर क्षेत्र को जलभराव और बिजली संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने की मांग की है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत
देश : ऊकाला रोड बसंत कॉलोनी की पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल, गली नंबर-2 बनी तालाब बिजली संकट से रहवासी परेशान...