जीरन। शासकीय महाविद्यालय जीरन मे प्राचार्य डॉ हेमकांत तुगनावत के निर्देशन में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंता एवं आत्महत्या की रोकथाम के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय चिकित्सालय जीरन से डॉ. कमलेश माली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण कर हुआ। मुख्य वक्ता का स्वागत प्रो. गजेंद्र आर्य, क्रीडा अधिकारी डॉ .दिनेश सैनी एवं छात्रा आफरीन खान ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. दीपा कुमावत द्वारा दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभारी प्रो. आशीष कुमार सोनी ने मानसिक स्वास्थ्य पर महाविद्यालय द्वारा किए गए क्रियाकलापों का विवेचन किया। चिकित्सक मुख्य वक्ता डॉ कमलेश माली ने विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को पीपीटी के माध्यम से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय एवं खुशहाल संतुष्टि पूर्वक जीवन यापन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव की स्थिति के प्रारंभिक लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक सोच के उपाय बताएं अपनी दिनचर्या, आहार, और अपनी आदतों को संतुलित बनाए रखने का आह्वान किया | मोबाइल के सीमित उपयोग पर बल दिया | विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति का सतत एवं परिवर्तित व्यवहार पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात कही एवं विद्यार्थियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. कमलेश माली को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिव्या खरारे ने किया तथा
आभार रासेयो अधिकारी प्रो .रितेश कुमार चौहान ने माना।
उक्त कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा तकनीकी सहयोग प्रो. वंदना राठौर का रहा ।
विनोद सांवला हरवार
देश : जीरन महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम पर विशेष व्याख्यान