कुछ दिनों पूर्व नई आबादी पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में लगभग 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। इस उल्लेखनीय सफलता एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए डीजीपी कैलाश जी मकवाना ने नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर एवं उप निरीक्षक विनय बुन्देला को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सम्मान को पुलिस विभाग की उत्कृष्ट कार्यशैली, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई आबादी पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और पुलिस का अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
देश : ब्राउन शुगर बरामदगी की बड़ी कार्रवाई पर कुलदीप सिंह राठौर व विनय बुन्देला सम्मानित