-- क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत
नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का चोड़ीकरण, डामरीकरण, सीसी रोड सहित अनेक विकास कार्य निरंतर जारी है! विकास कार्यों की इसी श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 26 व 27 के अंतर्गत आने वाले कमल चौक से ग्वालटोली तक 64 लाख की लागत से बन रही1300 मीटर लंबी सड़क अब दोनों तरफ सात - सात फीट चौड़ी और सुंदर होकर शहर की खूबसूरत सड़क होगी! सड़क चोड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुक्रवार 12 जून को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी एवं एल्डरमैन श्रीमती अरुणा चंदू तलरेजा व क्षेत्र वासियों के साथ निरीक्षण किया तथा ठेकेदार व कर्मचारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण करने तथा पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए!
इस दौरान क्षेत्र वासियों ने चौड़ी ओर सुन्दर सड़क की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, एल्डरमैन श्रीमती अरुणा तलरेजा के साथ ही स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज का केसरिया ऊपरना ओड़ाकर स्वागत भी किया!
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने क्षेत्र वासियों की समस्या भी सुनी तथा कुछ दुकानदार से सड़क निर्माण में बाधा बन रहे दुकान के आगे तक रखे सामान को थोड़ा पीछे कर सड़क निर्माण में सहयोग करने का अनुरोध भी किया!
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि कमल चौक से महेश सर्कल, गायत्री मंदिर, टीवीएस शोरुम चौराहा, निरोग धाम पुलिया से ग्वालटोली रोड तक 64 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क दोनों और सात -सात मीटर चौड़ी होकर शहर की खूबसूरत सड़कों में शुमार होगी।
एक सड़क तीन फायदे-श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि हमारे द्वारा महानगरों की तर्ज पर नीमच शहर में भी चौड़ी सड़कों का निर्माण प्रारंभ किया गया है। चौड़ी सड़के जहां शहर को सुंदरता प्रदान करेगी वहीं आवागमन भी सुलभ होगा और शहर स्वच्छ तथा सुंदर भी नजर आएगा। इस प्रकार एक कार्य से शहर को तीन फायदे होंगे।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका इंजीनियर श्री दीपक मुवेल, लोक निर्माण लिपिक श्री अर्जुन राठौड़, स्वच्छता निरीक्षक श्री भरत सिंह भारद्वाज आदि भी साथ थे।