|
|
जबलपुर जिले में विद्युत कंपनी के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही जबरन स्मार्ट मीटर लगाये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूक्षेविवि कंपनी के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करके मीटर बदलने के लिये मजबूर कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एमडी, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |