|
|
दमोह जिले के एक गांव में कथित फर्जी डॉक्टर के इलाज करने से एक 17 वर्षीय लड़की की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गांव के एक निजी क्लीनिक ले गये थे। वहां कथित डॉक्टर ने ग्लुकोज की बोतल में 7 दवाएं इंजेक्शन से मिलाकर चढ़ा दी, इसके बाद बच्ची की तबीयत और खराब हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |