• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा : उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक

    ucc.mp.gov.in पोर्टल पर नागरिक भेज सकते हैं सुझाव

    नीमच : समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस. कलेश, श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से लिया फीडबैक

    बैठक में जनप्रतिनिधिगणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यगणों, पत्रकारगणों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान यूसीसी के संबंध में विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थितजनों ने समान नागरिक संहिता के संभावित स्वरूप, विभिन्न राज्यों के अनुभव, सामाजिक समरसता तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

    यूसीसी लागू करने से पहले नागरिकों के सुझाव जरूरी : डॉ. गोपाल शर्मा

    समिति सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने पारिवारिक कानूनों, महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में पूर्व में यूसीसी लागू हो गया है। प्रदेश सरकार चाहती है कि यूसीसी लागू करने से पूर्व नागरिकों के सुझाव लिये जायें।

    डॉ. शर्मा ने बताया कि देश में विभिन्न धर्म समुदायों के लिए भिन्न प्रकार के पारिवारिक कानून हैं। आजादी के बाद इनमें कुछ कानूनों को सुधारने की कोशिश की गई, लेकिन अभी भी बहुत से विषय ऐसे हैं जिनमें सुधार नहीं किया गया है, जो परंपरागत रीति-रिवाजों से चलते हैं। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, लिव-इन जैसे विषय समान नागरिक संहिता की परिधि में आते हैं।

    ucc.mp.gov.in पोर्टल पर भेजें सुझाव

    डॉ. शर्मा ने आगामी चरणों में नागरिकों से संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए ucc.mp.gov.in पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान में समानता के लिए यूसीसी लाने का प्रस्ताव है, इसीलिए यह विचार-विमर्श हो रहा है। नागरिक इस पोर्टल पर समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव भेज सकते हैं।

    इस जनपरामर्श बैठक में नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री उषा गुप्ता, श्री प्रवीण शर्मा, सहायक प्राध्यापक श्री नवीन सक्सैना, श्री लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार अहीर, जनपद सदस्य श्री रतनलाल मालावत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भटनागर, श्री हेमंत हरित, विधायक प्रतिनिधि श्री नीलेश पाटीदार, श्री प्रदीप वर्मा, शिक्षिका सुश्री सुदामा अंब, शांति समिति सदस्य श्री साबीर मसूदी, श्री हारून रशीद, ज्ञानोदय कॉलेज के श्री पंकज श्रीवास्तव, बी.एस.सी. के श्री प्रेमचंद्र कलोसिया, युवा श्री विक्की छाबड़ा, शांति समिति सदस्य श्री अनवर हुसैन कुरैशी, धर्मगुरु श्री सुरेशानंद जी शास्त्री, ज्ञानमंदिर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक नागर, प्रो. सुश्री रचना राठौड़, डॉ. श्रीमती निर्मला हाड़ा, अभिभाषक संघ जावद के अध्यक्ष श्री विजय जोशी, आम आदमी पार्टी के श्री नवीन अग्रवाल, डॉ. नवनीत, आयोग मित्र श्री के.के. जैन, सिंधी समाज के श्री नंदलाल मालानी, विधि प्राध्यापक श्री शुभम मेहता, श्री दर्शन सिंह गांधी तथा रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

  • सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा : उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक

  • शहर: रामपुरा में एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्‍पन्‍न

    शहर:
    शहर   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: रामपुरा में एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्‍पन्‍न

    रामपुरा में एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्‍पन्‍न
    शहर   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा

    शहर:
    शहर   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा

    गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा
    शहर   - नीमच[08-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने लाभार्थियों से किया संवाद, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

    शहर:
    शहर   - नीमच[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने लाभार्थियों से किया संवाद, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने लाभार्थियों से किया संवाद, वरिष्ठजनों का किया सम्मान
    शहर   - नीमच[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राजस्थान जा रही अवैध खेप पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 260 किलो डोडाचूरा समेत पिकअप जब्त

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राजस्थान जा रही अवैध खेप पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 260 किलो डोडाचूरा समेत पिकअप जब्त

    राजस्थान जा रही अवैध खेप पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 260 किलो डोडाचूरा समेत पिकअप जब्त
    शहर   - मंदसौर[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • 6 दिन में ट्रैक्टर बरामद, चोर गिरफ्तार: कंजार्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला 9.50 लाख की चोरी का राज

    6 दिन में ट्रैक्टर बरामद, चोर गिरफ्तार:
    शहर   - नीमच[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • 6 दिन में ट्रैक्टर बरामद, चोर गिरफ्तार: कंजार्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला 9.50 लाख की चोरी का राज

     कंजार्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला 9.50 लाख की चोरी का राज
    शहर   - नीमच[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान....शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी की खेती कर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख रुपये

    एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान....शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी की खेती कर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख रुपये
    शहर   - नीमच[07-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर द्वारिका रेस्टोरेंट पर छापा: खाद्य निर्माण, विक्रय तत्काल बंद

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर द्वारिका रेस्टोरेंट पर छापा:
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर द्वारिका रेस्टोरेंट पर छापा: खाद्य निर्माण, विक्रय तत्काल बंद

     खाद्य निर्माण, विक्रय तत्काल बंद
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा: उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद

    सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा:
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा: उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद

     उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नाबालिग वाहन चालकों पर नीमच पुलिस का शिकंजा, अब माता-पिता पर भी होगी न्यायालयीन कार्रवाई

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नाबालिग वाहन चालकों पर नीमच पुलिस का शिकंजा, अब माता-पिता पर भी होगी न्यायालयीन कार्रवाई

    नाबालिग वाहन चालकों पर नीमच पुलिस का शिकंजा, अब माता-पिता पर भी होगी न्यायालयीन कार्रवाई
    शहर   - नीमच[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ पर 100 दिवसीय निश्चय शिविर एवं मलेरिया कार्यशाला का आयोजन

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ पर 100 दिवसीय निश्चय शिविर एवं मलेरिया कार्यशाला का आयोजन

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ पर 100 दिवसीय निश्चय शिविर एवं मलेरिया कार्यशाला का आयोजन
    शहर   - मंदसौर[06-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

    कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार : नीमच में 7 खाद्य कारोबारियों पर 7 लाख का जुर्माना....एडीएम श्री कलेश ने की कार्यवाही

    खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार :
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार : नीमच में 7 खाद्य कारोबारियों पर 7 लाख का जुर्माना....एडीएम श्री कलेश ने की कार्यवाही

     नीमच में 7 खाद्य कारोबारियों पर 7 लाख का जुर्माना....एडीएम श्री कलेश ने की कार्यवाही
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रेलवे स्टेशन पर पुलिस का शिकंजा: 20 किलो डोडाचूरा संग जोधपुर के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    रेलवे स्टेशन पर पुलिस का शिकंजा:
    शहर   - मंदसौर[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रेलवे स्टेशन पर पुलिस का शिकंजा: 20 किलो डोडाचूरा संग जोधपुर के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

     20 किलो डोडाचूरा संग जोधपुर के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    शहर   - मंदसौर[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच में शुरू हुआ हरित कवच अभियान, 21 जून तक 5.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    शहर:
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच में शुरू हुआ हरित कवच अभियान, 21 जून तक 5.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच में शुरू हुआ हरित कवच अभियान, 21 जून तक 5.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया नालो का निरीक्षण.....प्राइवेट बस स्टैंड पर नाला सफाई कार्य को देखकर दिए आवश्यक निर्देश

    नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया नालो का निरीक्षण.....प्राइवेट बस स्टैंड पर नाला सफाई कार्य  को देखकर दिए आवश्यक निर्देश
    शहर   - नीमच[05-06-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin