|
|
60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित नीमच/कुकडेश्वर, नीमच । कुश कल्याण मंच के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह सकल छोकरा समाज द्वारा कुकडेश्वर में संयुक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों तथा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत-सम्मान किया गया। मुख्य अतिथिगण: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, इंदौर विधायक श्री महेंद्र सिंह हार्डिया, पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह, प्रांतीय कुशवाह समाज भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश मानसिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जैन श्री मुन्नासिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़वानी श्री भगीरथ कुशवाह, पूर्व प्रदेश महामंत्री भोपाल श्री गोपाल कुशवाह, प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्री सोनू कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष कुकडेश्वर श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा एवं श्री नरेंद्र मालवीय मंचासीन थे। स्वागत-सम्मान: कुश कल्याण मंच कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष श्री गणपत कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष श्री बलराम कुशवाह सहित समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला, साल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रतिभाओं का सम्मान: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया गया। |