|
|
नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा शनिवार, 30 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रेडक्रॉस सभागार में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों और मेडिकल टीम द्वारा वृद्धावस्था से संबंधित विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को आवश्यक निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल एवं वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने जिले के समस्त वृद्धजनों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। |