|
|
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से “कॉलेज चलो अभियान” के द्वितीय चरण अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रवेश मेला सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में प्राचार्य डॉ महेश बंशिया शासकीय महाविद्यालय सोयत के आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ जी एल रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस प्रवेश मेले में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, केरियर मार्गदर्शन , विषय चयन (मेजर/माइनर/एम डी सी) सहित उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं योजनाओं की जानकारियां दी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि आपके भाई - बहन, मित्र पड़ोसी एवं संपर्क में आने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी 12 वी कक्षा उत्तीर्ण की है उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करें। ई-प्रवेश संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8000063632 एवं टोल-फ्री नंबर 18008908399 जारी किए गए हैं। विद्यार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु हेल्प सेंटर (सहायता केंद्र) भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से प्रवेश संबंधी तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश प्रभारी डॉ गीतेश कुमार डावर, सहायक प्रवेश प्रभारी प्रो संतोष कुमार कुमावत, प्रवेश से संबंधित कम्प्यूटर कम्प्यूटरीयकृत कार्य डॉ गोपाल कुरील, अनिल प्रजापति, विद्यार्थी मार्गदर्शन (सहायता केंद्र ) डॉ सर्वेश व्यास, डॉ आशीष साखंला, महेश कुमार गोयल, एवं कक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । प्रथम चरण का ऑनलाइन पंजीयन 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 14 मई 2026 तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वेश व्यास राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रभारी ने किया एवं आभार डॉ सीमा तारे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। |