|
|
जबलपुर जिले के बरेला थानाक्षेत्र स्थित ग्राम जमतरा में नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन की सूचना पर पहुंची माइनिंग टीम को देख भगदड़ मचने पर पकड़े जाने से बचने के लिये एक युवक की नर्मदा नदी में छलांग लगाने के कारण मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |