|
|
जीरन। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जीरन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त कर पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक, भोपाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए यह सफलता हासिल की। घटना का विवरण दिनांक 27 अप्रैल 2026 को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान घसुड़ी-चीताखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक RJ 14 UP 3477) का चालक पुलिस को देखकर तेज गति से वाहन चलाते हुए नाकाबंदी तोड़कर हरनावदा रोड की ओर भाग निकला। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक वाहन को हरनावदा पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से कुल 2 क्विंटल 61 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। कानूनी कार्रवाई आरोपी चालक के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री 2 क्विंटल 61 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा स्कॉर्पियो वाहन (RJ 14 UP 3477) कुल अनुमानित कीमत: लगभग 9.60 लाख रुपये सराहनीय कार्य इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और तत्परता से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी। |