|
|
महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र गौ माता व श्रीकृष्ण बलराम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी, लाल जी महराज व परम् गौभक्त सुनील जागेटिया चले नंगे पाँव। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल भीलवाड़ा : “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को शहर में भव्य एवं अनुशासित संकीर्तन पैदल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें संत समाज, गौ सेवकों एवं हजारों की संख्या में गौ भक्त महिला पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संकीर्तन पदयात्रा से पूर्व राजेन्द्र मार्ग विद्यालय ग्राउण्ड में संतों- महंतों ने गौ माता के संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए अपनी बात रखी। प्रारंभ में इस अभियान के भीलवाड़ा तहसील प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज ने सभी संतों, गौ भक्तों, दुर्गा शक्ति अखाड़े की बहनों, स्काउट गाइड, मुस्कान टोली, गौ मित्र मण्डल टोली तथा शिव महापुराण कथा आयोजन समिति सहित आयोजन में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। हाथी भाटा आश्रम के संत दास जी महाराज, सांगानेर के संत गोपाल दास जी महाराज, निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री सहित संतो ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा गौ माता तो संपूर्ण विश्व की माता है। मंच पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर श्री बाबू गिरी जी महाराज, हरि सेवा धाम के संत मायाराम, संत मुरारी दास जी महाराज, संत रामदास जी रामायणी, मंशापूर्ण बालाजी के संत बृजेंद्र शास्त्री, संत श्री निलेश जी महाराज, बाबाधाम के विनीत अग्रवाल, सांगानेर के उद्भव शरण जी महाराज, हरिसेवा धाम के मिहिर जी महाराज, गुरलां के लखन गिरी महाराज सहित अनेक संत मौजूद थे। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने सभी संत महंतो और गौ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता की पीड़ा को हम सब जानते है और यह भी जानते है इसकी सेवा से ही जीवन की वैतरणी पार लगेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत आज करोड़ो हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। परम् गौ भक्त सुनील जागेटिया ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाबू लाल टाक ने सभी गौ सेवकों और गौ भक्तों से पूर्ण अनुशासन और शालीनता से पैदल संकीर्तन यात्रा में चलने का आव्हान किया। संकीर्तन यात्रा राजेंद्र मार्ग विद्यालय ग्राउंड से प्रारंभ होकर राजेन्द्र मार्ग रोड, आइनॉक्स, महावीर पार्क, राजीव गांधी मार्केट, सूचना केन्द्र बजरंगी चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, सदर बाजार, सरकारी दरवाजा, अम्बेडकर सर्किल एवं मशीनरी मार्केट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यकाल पहुंची। जहां संतो महंतो के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने हजारों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपे। प्रार्थनापत्र में देशभर में गोवंश की सुरक्षा, सेवा एवं राष्ट्रीय सम्मान हेतु केंद्रीय कानून बनाने, “गौ सेवा मंत्रालय” की स्थापना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने एवं गोवंश को संवैधानिक संरक्षण देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी । संकीर्तन पद यात्रा के दौरान इस्कॉन मंदिर प्रभु हरि चेतन दास जी महाराज व टोली, शंभू वैष्णव व टोली एवं दिव्यांशु, आशुतोष के सानिध्य में जय गौ माता जय गोपाल के उद्घोष के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए गौ सेवक अनुशासित होकर कतारबद्ध होकर चल रहे थे । वक्ताओं ने कहा कि गौवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि एवं अर्थव्यवस्था का आधार है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रभावी एवं कठोर कानून बनाने की मांग दोहराई। यह अभियान देशव्यापी स्तर पर संचालित हो रहा है । संकीर्तन पदयात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई । इस पदयात्रा में तिलोक चंद्र छाबड़ा, राधेश्याम सोमानी, कांति लाल जैन , आनंद चपलोत , देवी लाल गुर्जर, भगवान सिंह चौहान, मनोज प्रताप भारद्वाज , एडवोकेट अर्पित कोठारी, राजेश बालार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शरद सिंह चौहान, गोपाल बांगड़, सुरेश त्रिपाठी, गजेन्द्र सिंह राठौड़ , शिक्षाविद विवेक निमावत, भैरू लाल गुर्जर, नारायण भदाला, मुकेश जाट, मातृशक्ति मधु बाला यादव , कविता छीपा, रामपाल असावा, बाबू लाल जाजू, सत्यनारायण गुग्गड़, देवकिशन माली, पवन बावरी, गजानंद बजाज, कन्हैया लाल स्वर्णकार, डॉ. देवेन्द्र कुमावत, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, एडवोकेट राघव आचार्य, ललित सोमानी, जय गुरनानी, कन्हैयालाल जगत्यानी, नवीन खण्डेलवाल, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज चौहान, राजकुमार ईनाणी, चेतन मानसिंहका, बिलेश्वर डाड, सुनील शर्मा, सुधांशु जैन, सात्विक शर्मा, अभिषेक चंडालिया, प्रिन्स जैन अजय पाराशर सहित गौ भक्त तथा मुस्कान टीम सहित कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |