|
आगर मालवा । अवैध मोटरों की जप्ती अभियान के तहत शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम द्वारा बीजानगरी एवं उच्चवास क्षेत्र में बड़े बकायदार उपभोक्ताओं तथा अवैध विद्युत मोटरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 15 अवैध मोटरें एवं तार जप्त किए तथा 25 बकायदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन तत्काल काटे गए।
बिजली विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। आगामी दिनों में भयाना, छिपिया, गुराडिया, कठवाला, सुदवास, कानड़, आमला, पचलाना, सामरी, तनोडिया, पिपलोन कला, रुन्दीला, शंढा वद, शैमोत, कालीसिंध, कोठारिया, लखुंदर, , मैना, सुईगांव, मोड़ी में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने उक्त जानकारी देते हुए बताया किविभाग द्वारा समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अवैध विद्युत उपयोग न करें तथा बकाया राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।
|