|
आगर-मालवा : लोकसेवकों में सेवा भाव (Sprit of Service) की संस्कृति को आत्मसात करने तथा उनमें लोक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा 13 से 25 नवम्बर तक ई-दक्ष केंद्र आगर में आयोजित किया जा रहा है l इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में नगरीय प्रशासन विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग,पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षित अधिकारी, कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभाग के समस्त लोकसेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षित करेंगे। |