|
चार दिन में 42 चालान, 15,700 रुपये की चालानी कार्रवाई यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान कुल 42 चालान बनाए गए। अलग-अलग दिनों में 3,700 रुपये, 6,700 रुपये, 3,200 रुपये और 2,100 रुपये की चालानी राशि प्राप्त हुई। इस तरह चार दिनों में कुल 15,700 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी खुद रहे मोर्चे पर, टीम ने दिखाई मुस्तैदी अक्सर त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और भारी वाहनों की आवाजाही आम लोगों के लिए परेशानी बन जाती है, लेकिन सरवन पुलिस ने पहले से ही यातायात व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर इन चुनौतियों से निपटने का प्रयास किया। थाना प्रभारी राजशेखर वर्मा ने स्वयं मौके पर रहकर पुलिस जवानों के साथ व्यवस्था की निगरानी की और आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया। चार दिनों तक लगातार चली इस मुहिम का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना और व्यापारिक गतिविधियों को बिना बाधा संचालित कराना भी रहा। पुलिस की सक्रियता के बीच दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थाना प्रभारी राजशेखर वर्मा ने कहा की "दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, नगर की शांति व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखना हमारी प्राथमिकता थी। इसी उद्देश्य से गुरुवार से रविवार शाम तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस बल के साथ लगातार नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में निगरानी रखी गई। भीड़भाड़ को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 42 चालान बनाए गए और 15,700 रुपये की चालानी राशि प्राप्त हुई। हमारा उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार के दौरान सरवन पुलिस का प्रत्येक जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात रहा। नागरिकों के सहयोग से दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आगे भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार जारी रहेगी।" सरवन पुलिस की इस चार दिवसीय मुस्तैदी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार कोई भी हो, आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है। थाना प्रभारी राजशेखर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल की यह मैदानी सक्रियता दीपावली के दौरान सरवन की व्यवस्था का प्रमुख हिस्सा रही। |