• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रतलाम जिले में धारा 163 लागू; सैलाना में आईपीएस एसडीओपी मीणा थाना प्रभारी मंडलोई ने कसा शिकंजा.... धमाकेदार आवाज के नाम पर जान जोखिम में डालने वालों की अब खैर नहीं! कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, अवैध संशोधित पटाखों के कारोबार पर भी प्रशासन की सख्ती.....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम/सैलाना। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी और पटाखों के उत्साह के बीच खतरनाक विस्फोटक गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। तेज आवाज और जानलेवा धमाकों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री बृजेन्द्र रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन के आदेश के मुताबिक लोहे, धातु अथवा पीवीसी पाइप में विस्फोटक पदार्थ या कैल्शियम कार्बाइड भरकर धमाका करने वाली कार्बाइड गन प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा अवैध रूप से संशोधित पटाखों का निर्माण, आयात, भंडारण, विक्रय, प्रदर्शन और वितरण भी प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश किसी एक व्यक्ति या व्यापारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति, संस्था, पटाखा निर्माता और विक्रेता पर लागू होगा।

    सैलाना में आईपीएस SDOP लेखराज मीणा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई की सख्ती, पुलिस की निगरानी में अवैध गतिविधियां

    जिला प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेश के बीच अनुविभागीय अधिकारी सैलाना थाना पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। अनुविभागीय अधिकारी  लेखराज मीणा सैलाना थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में क्षेत्र में पटाखों और प्रतिबंधित गन जैसी खतरनाक वस्तुओं को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर रही है, ताकि ऐसी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

    सैलाना क्षेत्र में प्लास्टिक की गन, हाथ में पकड़कर रोशनी निकालने वाली बंदूकों और अन्य पटाखा सामग्री को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। हालांकि, इन सभी वस्तुओं की वैधानिक स्थिति उनके प्रकार और उपयोग पर निर्भर करेगी। पुलिस का फोकस प्रतिबंधित एवं खतरनाक विस्फोटक उपकरणों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करना है।

    आईपीएस एसडीओपी लेखराज मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कार्बाइड गन, कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत उपयोग और अवैध रूप से संशोधित पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर पुलिस की विशेष निगरानी है। क्षेत्र में पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रतिबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि खतरनाक उपकरणों का उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने कहा कि सैलाना थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। बाजारों, दुकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय है और स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित कार्बाइड गन का निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। नागरिकों से अपील है कि खतरनाक पटाखों और प्रतिबंधित उपकरणों से दूर रहें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    त्योहार की खुशियां हादसों में न बदलें, प्रशासन की दो टूक

    कार्बाइड गन से होने वाले धमाके बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर चोट, आगजनी और जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • देश : कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रतलाम जिले में धारा 163 लागू; सैलाना में आईपीएस एसडीओपी मीणा थाना प्रभारी मंडलोई ने कसा शिकंजा.... धमाकेदार आवाज के नाम पर जान जोखिम में डालने वालों की अब खैर नहीं! कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, अवैध संशोधित पटाखों के कारोबार पर भी प्रशासन की सख्ती.....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम/सैलाना। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी और पटाखों के उत्साह के बीच खतरनाक विस्फोटक गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। तेज आवाज और जानलेवा धमाकों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री बृजेन्द्र रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन के आदेश के मुताबिक लोहे, धातु अथवा पीवीसी पाइप में विस्फोटक पदार्थ या कैल्शियम कार्बाइड भरकर धमाका करने वाली कार्बाइड गन प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा अवैध रूप से संशोधित पटाखों का निर्माण, आयात, भंडारण, विक्रय, प्रदर्शन और वितरण भी प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश किसी एक व्यक्ति या व्यापारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति, संस्था, पटाखा निर्माता और विक्रेता पर लागू होगा।

    सैलाना में आईपीएस SDOP लेखराज मीणा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई की सख्ती, पुलिस की निगरानी में अवैध गतिविधियां

    जिला प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेश के बीच अनुविभागीय अधिकारी सैलाना थाना पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। अनुविभागीय अधिकारी  लेखराज मीणा सैलाना थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में क्षेत्र में पटाखों और प्रतिबंधित गन जैसी खतरनाक वस्तुओं को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर रही है, ताकि ऐसी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

    सैलाना क्षेत्र में प्लास्टिक की गन, हाथ में पकड़कर रोशनी निकालने वाली बंदूकों और अन्य पटाखा सामग्री को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। हालांकि, इन सभी वस्तुओं की वैधानिक स्थिति उनके प्रकार और उपयोग पर निर्भर करेगी। पुलिस का फोकस प्रतिबंधित एवं खतरनाक विस्फोटक उपकरणों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करना है।

    आईपीएस एसडीओपी लेखराज मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कार्बाइड गन, कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत उपयोग और अवैध रूप से संशोधित पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर पुलिस की विशेष निगरानी है। क्षेत्र में पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रतिबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि खतरनाक उपकरणों का उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने कहा कि सैलाना थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। बाजारों, दुकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय है और स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित कार्बाइड गन का निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। नागरिकों से अपील है कि खतरनाक पटाखों और प्रतिबंधित उपकरणों से दूर रहें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    त्योहार की खुशियां हादसों में न बदलें, प्रशासन की दो टूक

    कार्बाइड गन से होने वाले धमाके बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर चोट, आगजनी और जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • देश: रतलाम जिले में गौमाता के सम्मान और संरक्षण की गूंज पहुंची धामनोद, 31 करोड़ हस्ताक्षरों के संकल्प के साथ तेज हुआ अभियान.... 4 दिसंबर को भोपाल के अटल पथ पर गौ सम्मान दिवस में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान, कार्यकर्ताओं ने जन-जन से हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ने की अपील की....

    देश:
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम जिले में गौमाता के सम्मान और संरक्षण की गूंज पहुंची धामनोद, 31 करोड़ हस्ताक्षरों के संकल्प के साथ तेज हुआ अभियान.... 4 दिसंबर को भोपाल के अटल पथ पर गौ सम्मान दिवस में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान, कार्यकर्ताओं ने जन-जन से हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ने की अपील की....

    रतलाम जिले में गौमाता के सम्मान और संरक्षण की गूंज पहुंची धामनोद, 31 करोड़ हस्ताक्षरों के संकल्प के साथ तेज हुआ अभियान....  4 दिसंबर को भोपाल के अटल पथ पर गौ सम्मान दिवस में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान, कार्यकर्ताओं ने जन-जन से हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ने की अपील की....
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना के दो खतरनाक चौराहों पर पसरा अंधेरा, हादसों का खतरा बढ़ा! विधायक डोडियार ने MPRDC को लिखा पत्र.... SH-39 के टंकी चौराहे और सगस बाऊजी मंदिर चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतक लगाने के लिए उठाई आवाज...

    सैलाना के दो खतरनाक चौराहों पर पसरा अंधेरा, हादसों का खतरा बढ़ा! विधायक डोडियार ने MPRDC को लिखा पत्र....  SH-39 के टंकी चौराहे और सगस बाऊजी मंदिर चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतक लगाने के लिए उठाई आवाज...
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रतलाम जिले में धारा 163 लागू; सैलाना में आईपीएस एसडीओपी मीणा थाना प्रभारी मंडलोई ने कसा शिकंजा.... धमाकेदार आवाज के नाम पर जान जोखिम में डालने वालों की अब खैर नहीं! कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, अवैध संशोधित पटाखों के कारोबार पर भी प्रशासन की सख्ती.....

    कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रतलाम जिले में धारा 163 लागू; सैलाना में आईपीएस एसडीओपी मीणा थाना प्रभारी मंडलोई ने कसा शिकंजा....  धमाकेदार आवाज के नाम पर जान जोखिम में डालने वालों की अब खैर नहीं! कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, अवैध संशोधित पटाखों के कारोबार पर भी प्रशासन की सख्ती.....
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: दीपावली के हाट बाजार में उमड़ा जनसैलाब, व्यवस्था हुई तार-तार! आजाद चौक टंकी चौराहे के पास सरेराह हंगामे और हाथापाई से मचा हड़कंप.... सरवन के बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं, भीड़ के बीच महिलाओं-बुजुर्गों को हुई परेशानी; टंकी के पास विवाद और हुड़दंग का वीडियो वायरल, आखिर कहां था पुलिस प्रशासन?....

    दीपावली के हाट बाजार में उमड़ा जनसैलाब, व्यवस्था हुई तार-तार! आजाद चौक टंकी चौराहे के पास सरेराह हंगामे और हाथापाई से मचा हड़कंप....  सरवन के बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं, भीड़ के बीच महिलाओं-बुजुर्गों को हुई परेशानी; टंकी के पास विवाद और हुड़दंग का वीडियो वायरल, आखिर कहां था पुलिस प्रशासन?....
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जावरा में MD ड्रग्स के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.40 लाख का मश्रुका जब्त.... मंशापूर्ण रोड पर खदान वाली दरगाह के पास पुलिस की दबिश, 90 हजार की एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त; नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस....

    जावरा में MD ड्रग्स के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.40 लाख का मश्रुका जब्त....  मंशापूर्ण रोड पर खदान वाली दरगाह के पास पुलिस की दबिश, 90 हजार की एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त; नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस....
    देश   - रतलाम[05-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 74 रन बनाने वाले विराट कोहली से 2 विकेट लेने वाले बॉलर ने छीना प्लेयर ऑफ द मैच, करियर का दूसरा ही मैच था

    देश:
    देश   - मंदसौर[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 74 रन बनाने वाले विराट कोहली से 2 विकेट लेने वाले बॉलर ने छीना प्लेयर ऑफ द मैच, करियर का दूसरा ही मैच था

    74 रन बनाने वाले विराट कोहली से 2 विकेट लेने वाले बॉलर ने छीना प्लेयर ऑफ द मैच, करियर का दूसरा ही मैच था
    देश   - मंदसौर[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: नशे के सौदागर रमजानी खान पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.20 करोड़ की तीन संपत्तियां फ्रीज....! डोडाचूरा तस्करी से अर्जित काली कमाई पर चला कानून का डंडा, पत्नी के नाम की संपत्ति भी कार्रवाई के दायरे में; SAFEMA प्राधिकरण ने जारी किए आदेश....

    देश:
    देश   - रतलाम[04-11-2026]

    नशे के सौदागर रमजानी खान पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.20 करोड़ की तीन संपत्तियां फ्रीज....!  डोडाचूरा तस्करी से अर्जित काली कमाई पर चला कानून का डंडा, पत्नी के नाम की संपत्ति भी कार्रवाई के दायरे में; SAFEMA प्राधिकरण ने जारी किए आदेश....
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सरवन में सरपंच परिवार की दिल दहला देने वाली त्रासदी: नीलगाय से टकराकर भाई-भतीजे की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलने से प्रशासन पर सवालों का तूफान...

    सरवन में सरपंच परिवार की दिल दहला देने वाली त्रासदी:
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सरवन में सरपंच परिवार की दिल दहला देने वाली त्रासदी: नीलगाय से टकराकर भाई-भतीजे की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलने से प्रशासन पर सवालों का तूफान...

     नीलगाय से टकराकर भाई-भतीजे की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलने से प्रशासन पर सवालों का तूफान...
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सरकारी तालाब पर अवैध पानी निकासी का खेल पकड़ा, प्रशासन की देर रात दबिश; दो मोटर जब्त.... कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर राजस्व और बिजली विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई, शासकीय जलस्रोतों से पानी चोरी करने वालों को सख्त चेतावनी....

    सरकारी तालाब पर अवैध पानी निकासी का खेल पकड़ा, प्रशासन की देर रात दबिश; दो मोटर जब्त.... कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर राजस्व और बिजली विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई, शासकीय जलस्रोतों से पानी चोरी करने वालों को सख्त चेतावनी....
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना के चंडालिया को आईंजा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त.... राष्ट्रीय अध्यक्ष हुंडिया की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बाफना के मार्गदर्शन में हुआ....

    सैलाना के चंडालिया को आईंजा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त....  राष्ट्रीय अध्यक्ष हुंडिया की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बाफना के मार्गदर्शन में हुआ....
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रत्नेश्वर रोड पर नमकीन कारखाने का जहरीला धुआं बना रहवासियों की मुसीबत, घरों में घुस रही दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल.... दो महीने पहले स्वास्थ्य अधिकारी को दी शिकायत, सीएम हेल्पलाइन पर भी लगाई गुहार, फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी....

    रत्नेश्वर रोड पर नमकीन कारखाने का जहरीला धुआं बना रहवासियों की मुसीबत, घरों में घुस रही दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल....  दो महीने पहले स्वास्थ्य अधिकारी को दी शिकायत, सीएम हेल्पलाइन पर भी लगाई गुहार, फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी....
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिरमावल के शासकीय गोपालजी मंदिर पर कब्जे से लेकर मूर्ति चोरी तक के गंभीर आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग.... 82 वर्षीय पुजारी पर सरकारी नौकरी के साथ मंदिर का पुजारी बने रहने, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण और मंदिर की संपत्तियों का निजी उपयोग करने के आरोप; 38 बीघा कृषि भूमि और किराये से मिलने वाली आय की जांच की मांग.... सीएम हेल्पलाइन पर 175 दिन से शिकायत लंबित, तहसीलदार स्तर पर सात माह से जांच अटकी; आखिर किसके संरक्षण में कार्रवाई का इंतजार?

    बिरमावल के शासकीय गोपालजी मंदिर पर कब्जे से लेकर मूर्ति चोरी तक के गंभीर आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग....  82 वर्षीय पुजारी पर सरकारी नौकरी के साथ मंदिर का पुजारी बने रहने, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण और मंदिर की संपत्तियों का निजी उपयोग करने के आरोप; 38 बीघा कृषि भूमि और किराये से मिलने वाली आय की जांच की मांग....   सीएम हेल्पलाइन पर 175 दिन से शिकायत लंबित, तहसीलदार स्तर पर सात माह से जांच अटकी; आखिर किसके संरक्षण में कार्रवाई का इंतजार?
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: देवास TI हत्याकांड में बड़ा पुलिस एक्शन! ट्रक से कुचलकर TI की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, ASI की बंदूक छीनकर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई, इंदौर रेफर....

    देवास TI हत्याकांड में बड़ा पुलिस एक्शन! ट्रक से कुचलकर TI की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, ASI की बंदूक छीनकर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई, इंदौर रेफर....
    देश   - रतलाम[04-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 67 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

    देश:
    देश   - मंदसौर[03-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 67 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

    मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 67 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...
    देश   - मंदसौर[03-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हरियाणा तक पहुंची बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी हिसार से गिरफ्तार.... अपराध में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से दबोचा, मुखबिर की सूचना पर हरियाणा में दी दबिश...

    देश:
    देश   - रतलाम[03-11-2026]

    हरियाणा तक पहुंची बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी हिसार से गिरफ्तार....  अपराध में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से दबोचा, मुखबिर की सूचना पर हरियाणा में दी दबिश...
    देश   - रतलाम[03-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin