|
विद्युत चोरी संबंधित सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रहेगा सूचना दाता को पारितोषिक भी मिलेगा आगर-मालवा : मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आगर वृत्त अंतर्गत बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत प्रदाय की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा जनहित में "V Connect Mobile" एप्लीकेशन जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ता हो रही विद्युत चोरी की घटनाओं की सूचना दे सकेंगे। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता न केवल विद्युत चोरी की रोकथाम में सहयोग कर पाएंगे एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य का भी निर्वहन कर सकेंगे। विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना में ऐप के उपयोग के लिए शिकायतकर्ता को GOOGLE PLAY STORE से "V Connect Mobile App" डाउनलोड करना होगा, तत्पश्चात app में मोबाइल नंबर डालने पर OTP प्राप्त होगा, जिसके बाद शिकायतकर्ता को अपनी प्रोफाइल पूर्ण करना होगा (यथा नाम, पता, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी) देना होगी। V Connect Mobile App पर शिकायतकर्ता को अपनी प्रोफाइल पूर्ण होने के बाद निम्न अनियमितताओं में से यथोचित चयन कर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी है। स्वीकृत श्रेणी से अन्य श्रेणी में उपयोग (Change to tariff) मीटर छेड़छाड़, मीटर बायपास (Meter Tempering/ Bypass), प्राधिकृत परिसर के अतिरिक्त अन्य परिसरों में विद्युत का उपयोग (Unauthorized Extension), विद्युत चोरी /डायरेक्ट हुकिंग /अवैध कनेक्शन विच्छेदन उपरांत अनधिकृत विद्युत का उपयोग, गलत मीटर रीडिंग। V Connect Mobile App पर जनसामान्य की ओर से प्राप्त सूचनाओं की जाँच उपरांत पुष्टि होने तथा अंतिम रूप से विनिश्चय होने के उपरांत आंकलित राशि रूपये 10,000 या उससे अधिक होने के उपरांत सूचनादाता को निम्नानुसार पारितोषिक देय होगा । भार वृद्धि संबंधी प्रकरणों में अधीक्षक यंत्री श्री अयाची ने बताया कि गैर घरेलू श्रेणी रू. 100 प्रति Kw, कृषि श्रेणी रू. 100 प्रति HP.,स्वीकृत श्रेणी से अन्य श्रेणी में उपयोगरू. 500 प्रति सूचना, मीटर छेड़छाड़ / मीटर बायपास रू. 500 प्रति सूचना, अनाधिकृत विस्तार - रू. 500 प्रति सूचना, विद्युत चोरी / डायरेक्ट हुकिंग / अवैध कनेक्शन - रू. 500 प्रति सूचना, विच्छेदन उपरांत अनाधिकृत उपयोग संबंधित सूचना पर रू. 500 प्रति सूचना, गलत मीटर रीडिंग की सूचना पर रू. 100 प्रति सूचना के मान से सत्यापन उपरांत पारितोषिक राशि का भुगतान DBT के माध्यम से सीधे सूचनादाता के बैंक खाते में सतर्कता संभाग के माध्यम से वित्त संभाग द्वारा किया जायेगा। जो मोबाइल App पर पंजीकरण के समय दर्ज किया गया है। अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत चोरी की घटना का उल्लेख करते समय व्हाट्सएप नं. 8989898240 पर चोरी की घटना का फोटो अवश्य भेजें, इससे विद्युत विभाग को ऐसी घटनाओं को पहचानने में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्युत चोरी की घटनाओं की सूचना देने वाले नागरिकों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जायेगा। |