• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्‍ट सीमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार सृजन पर दें विशेष ध्यान-प्रमुख सचिव श्री पोरवाल

    नीमच : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव, खनिज संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश शासन श्री विवेक कुमार पोरवाल ने शुक्रवार को नीमच तहसील के ग्राम सगराना में निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्‍ट सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। लगभग 115 हेक्टेयर क्षेत्र में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित हो रही इस परियोजना से 2 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

                प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने परियोजना की निर्माण प्रगति का अवलोकन किया तथा कंपनी प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता, अधोसंरचना और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। कंपनी प्रतिनिधियों ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि यह एक पूर्णतः इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 10 हजार टन क्लिंकर तथा 11 हजार टन सीमेंट उत्पादन की क्षमता प्रस्तावित है। परियोजना का संचालन आगामी मई माह से प्रारंभ किए जाने की योजना है।

                प्रेजेंटेशन में बताया गया कि परियोजना में उत्पादन इकाइयों के साथ श्रमिकों के लिए आवासीय कॉलोनी, स्कूल, मार्केट सहित आवश्यक सुविधाओं का भी समेकित रूप से विकास किया जा रहा है। कंपनी का लक्षित बाजार मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान और गुजरात रहेगा। प्लांट में लाइमस्टोन क्रशर, रॉ मिल, बैगिंग सहित उत्पादन से संबंधित विभिन्न इकाइयों तथा विद्युत उत्पादन एवं उपयोग की व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।

    पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन पर विशेष फोकस

    कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सीवेज एवं वेस्ट मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था विकसित की जा रही है। कुल आवंटित भूमि के लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र को ग्रीन एरिया के रूप में विकसित करने की योजना है। वर्षा जल संरक्षण के लिए चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग पॉन्ड बनाए जा रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 60 हजार घन मीटर होगी। हाईवे के किनारे पौधरोपण सहित अन्य हरित विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं।

                प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने पर्यावरणीय प्रबंधन और जल संरक्षण से जुड़े इन प्रावधानों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि परियोजना में जल संरक्षण, हरित क्षेत्र विकास और पर्यावरणीय प्रबंधन के उपायों को अधिक प्रभावी एवं दीर्घकालिक स्वरूप दिया जाए।

    फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग पर दिया जोर

    प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने फ्लाई ऐश के उपयोग की जानकारी लेते हुए इसके अधिकतम संभव उपयोग पर जोर दिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि समीपस्थ थर्मल पावर प्लांट से फ्लाई ऐश प्राप्त कर उसका उपयोग सीमेंट उत्पादन में किया जाएगा। श्री पोरवाल ने सुझाव दिया कि फ्लाई ऐश के उपयोग की संभावनाओं का अधिकतम लाभ लिया जाए तथा इसके वैज्ञानिक एवं उपयोगी निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं, ताकि सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके।

    कनेक्टिविटी और अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा

    कंपनी प्रतिनिधियों ने भूमि अधिग्रहण, माइनिंग ब्लॉक्स के लिए एमपीडीए के विस्तार,132 केवी ट्रांसमिशन लाइन तथा जावद रोड क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा रखी। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ इन विषयों पर चर्चा की तथा परियोजना की आवश्यकताओं के अनुरूप एवं नियमानुसार समन्वय से कार्य करने का सुझाव दिया।

                कंपनी के एमडी श्री आर.एस. जोशी ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भविष्य में परियोजना के विस्तार की संभावनाओं की जानकारी भी दी।

    प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने परियोजना की प्रगति की सराहना करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पर्यावरण संरक्षण,सुरक्षा मानकों का पालन तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक निवेश से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और अन्य अवसर भी बढ़ेंगे।

                निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, फैक्ट्री के एमडी श्री आर.एस. जोशी, प्रोजेक्ट हेड श्री गिरधर जाटव, हेड इंडस्ट्रियल अफेयर्स श्री दिनेश पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं कंपनी के अधिकारी-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • शहर : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्‍ट सीमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार सृजन पर दें विशेष ध्यान-प्रमुख सचिव श्री पोरवाल

  • शहर: अफीम पट्टा खरीदने-बेचने और अवैध अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अफीम पट्टा खरीदने-बेचने और अवैध अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास

    अफीम पट्टा खरीदने-बेचने और अवैध अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास
    शहर   - नीमच[19-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.वी. गोयल ने कार्यकारिणी घोषित की

    शहर:
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.वी. गोयल ने कार्यकारिणी घोषित की

    अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.वी. गोयल ने कार्यकारिणी घोषित की
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: चिताखेड़ा के नवीन औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा

    चिताखेड़ा के नवीन औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा समाधान शिविर जावद में आयोजित

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा समाधान शिविर जावद में आयोजित
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्‍ट सीमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्‍ट सीमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नमो सेवा अभियान तहत जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन....19 से 22 सितम्बर तक 20 स्थलों पर नुक्कड़ नाटक होगा....दी जाएगी जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]

    नमो सेवा अभियान तहत जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन....19 से 22 सितम्बर तक 20 स्थलों पर  नुक्कड़ नाटक होगा....दी जाएगी जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सेवा संकल्‍प एवं जन विश्‍वास अभियान के तहत् कलेक्‍टर-एसपी ने किया मॉडल स्‍कूल बडौद का निरीक्षण

    सेवा संकल्‍प एवं जन विश्‍वास अभियान के तहत् कलेक्‍टर-एसपी ने किया मॉडल स्‍कूल बडौद का निरीक्षण
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सेवा संकल्‍प अभियान : बड़ौद में जिला स्‍तरीय जन विश्‍वास शिविर सम्‍पन्‍न, 64 आवेदन प्राप्‍त.....लाभार्थियों को हितलाभ वितरित

    सेवा संकल्‍प अभियान  :
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सेवा संकल्‍प अभियान : बड़ौद में जिला स्‍तरीय जन विश्‍वास शिविर सम्‍पन्‍न, 64 आवेदन प्राप्‍त.....लाभार्थियों को हितलाभ वितरित

     बड़ौद में जिला स्‍तरीय जन विश्‍वास शिविर सम्‍पन्‍न, 64 आवेदन प्राप्‍त.....लाभार्थियों को हितलाभ वितरित
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: MP के पेट्रोल पंप ₹2000 से ज्यादा बिल कैश लेंगे एसोसिएशन ने कहा- UPI से भुगतान स्वीकार नहीं, हर महीने ₹17,400 क्यों दें?

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[18-09-2026]

    MP के पेट्रोल पंप ₹2000 से ज्यादा बिल कैश लेंगे एसोसिएशन ने कहा- UPI से भुगतान स्वीकार नहीं, हर महीने ₹17,400 क्यों दें?
    शहर   - मंदसौर[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राठौर तेली समाज का 10 वां राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को नीमच में

    शहर:
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राठौर तेली समाज का 10 वां राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को नीमच में

    राठौर तेली समाज का 10 वां राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को नीमच में
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सेवा संकल्प अभियान : जन विश्वास शिविर के लिए एक साथ रवाना हुए अधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान :
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सेवा संकल्प अभियान : जन विश्वास शिविर के लिए एक साथ रवाना हुए अधिकारी

     जन विश्वास शिविर के लिए एक साथ रवाना हुए अधिकारी
    शहर   - आगर मालवा[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: इन दिनों पूरे अंचल में गणपति बप्पा की भक्ति पूरे परवान पर है, गणपति बप्पा मोरया की जय जयकार की गूंज रही है गूंज

    शहर:
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: इन दिनों पूरे अंचल में गणपति बप्पा की भक्ति पूरे परवान पर है, गणपति बप्पा मोरया की जय जयकार की गूंज रही है गूंज

    इन दिनों पूरे अंचल में गणपति बप्पा की भक्ति पूरे परवान पर है, गणपति बप्पा मोरया की जय जयकार की गूंज रही है गूंज
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: रविवार को तेजा दशमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा एवं भण्डारे का होगा आयोजन

    रविवार को तेजा दशमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा एवं भण्डारे का होगा आयोजन
    शहर   - नीमच[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अभिषेक का बल्ला गरजा, नितीश की गेंदों ने बरपाया कहर.....अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप, अभिषेक बने नंबर-1 बल्लेबाज तो नितीश ने गेंदबाजी में मारी बाजी

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अभिषेक का बल्ला गरजा, नितीश की गेंदों ने बरपाया कहर.....अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप, अभिषेक बने नंबर-1 बल्लेबाज तो नितीश ने गेंदबाजी में मारी बाजी

    अभिषेक का बल्ला गरजा, नितीश की गेंदों ने बरपाया कहर.....अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप, अभिषेक बने नंबर-1 बल्लेबाज तो नितीश ने गेंदबाजी में मारी बाजी
    शहर   - मंदसौर[18-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin