रतलाम। डोंगरे नगर स्थितश्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंदिर की व्यवस्था एवं संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठजनों, युवाओं और कॉलोनी के रहवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से व्यवस्थापक समिति का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।
समिति के संरक्षक मंडल में विश्व बंधु जोशी, सुरेश परासिया, दिनेश जायसवाल, कैलाश चंद सोनी एवं नरेंद्र सिंह सिसोदिया को शामिल किया गया है।
पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल आचार्य, उपाध्यक्ष गोपाल चौहान एवं कपिल परासिया, सचिव एडवोकेट जितेंद्र सिंह हिरोकिया, सह-सचिव विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रवि जैन, प्रचार-प्रसार मंत्री पृथ्वी सिंह चंद्रावत, संगठन मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव तथा विधि सलाहकार अमित मेहता को मनोनीत किया गया।
बैठक में बलराम भट्ट, रामेश्वर सोनी, अर्पित चौबे, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, सचिन सोनी, चिराग भट्ट, दिव्यांश साहू, निलेश पवार, कुलदीप भट्ट, समरथ जाटवा, सोहित पांचाल, मोनू सोनी, मोक्ष परमार, राहुल सक्सेना, योगेंद्र सिंह पवार एवं ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त समिति मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं, स्वच्छता, परिसर के रखरखाव, नियमित देखभाल तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी। समिति का उद्देश्य सभी के सहयोग से मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।
समिति गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने का संकल्प लिया।