|
एसडीम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं को भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया आगर-मालवा : एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कंवर सोलंकी ने बताया कि नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त कर दिए जाने संबंधी भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाए कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही है। इस संबंध में एसडीएम श्रीमती सोलंकी ने स्पष्ट किया जाता है कि आयोग द्वारा चुनाव निरस्त करने संबंधी कोई भी पत्र अथवा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्यक्रम यथावत है। भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने और इन पर ध्यान नहीं देनेकी अपील की गई है। |