![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर मालवा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरू सिंह चौहान द्वारा जिला पंचायत कार्यालय आगर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक श्री माधवसिंह ‘मधु‘ गहलोत, विधायक प्रतिनिधि श्री भेरू सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य श्री मुकेश केलकर,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह उपस्थिति थे। जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी द्वारा सभी अतिथियों का साफा बांधकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत, अभिनंदन कर सभी को शुभकामनाएं दी दिया। इस अवसर पर कार्यालय अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। संचालन श्री मनोज शर्मा ने किया |