|
|
चीताखेड़ा। नीमच में एक बोलोरो गाड़ी के इंजन के गैर बाक्स छुपे फूल साइज के जहरीले जानलेवा कोबरा स्नेचिंग मित्र पेंटर कैलाश माली को सूचना दी गई। सूचना मिलने ही चलती बारिश में भीगते हुए सांप को इंसान से और इंसान से सांप को बचाने हेतु बताए गए ठिकाने पर पहुंच। मौके पर पहुंचकर 65 वर्ष की आयु में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी जान की बाजी लगाकर बोलोरो गाड़ी में कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को जिंदा पकड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया है कि यह बहुत ही जहरीला जानवर सांप फूल साइज का कोबरा प्रजाती का सांप है इस प्रजाति के सांप में खतरनाक जहर पाया जाता है। जिसे भी इस प्रजाति का सांप डंक मारता है तो उनकी जान को जान गंवानी पड़ सकती है। कहा कि किसी भी अंधविश्वासों में न पड़ते हुए किसी तांत्रिक के तंत्र मंत्र और झाड़-फूंक के एवं जड़ी बूटी यों के चक्कर में अपना समय व्यतीत करने के बजाए सीधे तौर पर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उपचार करवाएं। बताया कि वे विगत 42 सालों के लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं।वर्तमान में बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी और मिट्टी भर जाने से उनके बिल बंद हो जाते हैं इसलिए सांप इधर-उधर दौड़ते रहते हैं। पेंटर कैलाश चंद्र माली ने बताया कि मनुष्य को सांपों से और सांपों से मनुष्य को बचना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है क्योंकि पर्यावरण का बेलेंस बनाने में सांपों का भी एक योगदान है। बताया कि स्नेचिंग मित्र पेंटर कैलाश माली अभी तक सैकड़ों प्रजाति के हजारों जहरीले सांपों,गोयरा,चिती जैसे आदी जानलेवा जहरीले जानवरों को रिस्क्यू कर घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि सांपों को मारने के बजाए किसी भी नजदीक स्नेचिंग मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं। स्नेचिंग पेंटर कैलाश चंद्र माली को फोन 9009502878 पर डायल कर सकते हैं। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |