• व्यापार : सुदवास बन रहा है दोना निर्माण क्लस्टर.....दोना निर्माण से समूह महिलाएं बन रही हैं लखपति दीदी

    SSE NEWS NETWORK   - आगर मालवा
    व्यापार
    व्यापार   - आगर मालवा[25-07-2026]
  • आगर : ज़िले के ग्राम सुदवास में आजीविका  समूहों से जुड़ी महिलाएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में दोना-पत्तल निर्माण से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। ग्राम में 30 से अधिक दोना पत्तल निर्माण इकाई संचालित है।

    शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने ग्राम सुदवास का भ्रमण कर महिलाओं द्वारा संचालित दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि का अवलोकन किया।

    ग्राम में संचालित इस गतिविधि से महिलाओं को कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त एवं नियमित आय का अवसर मिला है।
     ग्राम में 13 स्व-सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे जुड़े 30 परिवार दोना-पत्तल निर्माण कार्य में संलग्न हैं।  

    गतिविधि के माध्यम से परिवारों की प्रतिदिन की आय सुनिश्चित हुई है। साथ ही महिलाओं की अतिरिक्त आय में वृद्धि हुई है और कई महिलाएं "लखपति दीदी" की श्रेणी में शामिल हुई हैं।

    भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी ने समूह की महिलाओं से गतिविधि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को उत्पादों के बेहतर मार्केट लिंकेज तथा गतिविधि के विस्तार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शोभा बाई ने बताया कि दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि से उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹500 की आय हो रही है। इस कार्य में परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के साथ इस अतिरिक्त गतिविधि से परिवार की नियमित आय सुनिश्चित हुई है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी  ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण कार्य की सराहना करते हुए गतिविधि को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

  • व्यापार : सुदवास बन रहा है दोना निर्माण क्लस्टर.....दोना निर्माण से समूह महिलाएं बन रही हैं लखपति दीदी

    SSE NEWS NETWORK   - आगर मालवा
    व्यापार
    व्यापार   - आगर मालवा[25-07-2026]

    आगर : ज़िले के ग्राम सुदवास में आजीविका  समूहों से जुड़ी महिलाएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में दोना-पत्तल निर्माण से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। ग्राम में 30 से अधिक दोना पत्तल निर्माण इकाई संचालित है।