|
|
आगर-मालवा : प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा आगर जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान का आज शनिवार को आगर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।। प्रभारी मंत्री श्री नागर के सर्किट हाउस आगर पहुंचते ही पहुंचते ही कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री शेखर उइके ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आगर श्री माधव सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री जी का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम श्री मिलिंद ढोके एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय एवं जन प्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। |