|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 -26 के अंतर्गत शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही निरंतर जारी है। बुधवार 22 जुलाई को फ्रूट मार्केट व अन्य क्षेत्र में सड़क पर गंदगी फैलाने वाले 15 व्यवसाईयों के चालान बनाने के बाद 23 जुलाई गुरुवार को भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री भेरूलाल अहीर,श्री गोपाल नरवाले, श्री दीपक सरसवाल आदि द्वारा अंबेडकर रोड, शिवाजी सर्कल, एसपी ऑफिस के सामने, जिला चिकित्सालय आदि क्षेत्रो में सड़क पर गंदगी फैलाने वाले व्यवसाईयों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10 व्यवसाईयों के चालान बनाएं एवं कुल 2000 रुपए जुर्माना वसूला। स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच शहर को अच्छी पायदान पर लाने एवं शहर की सड़कों को साफ सुथरा रखने की जवाबदारी नगर पालिका के साथ-साथ आम जनता की भी है, इसलिए सार्वजनिक स्थान पर व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसाईयों एवं दुकानदारों तथा शहर वासियों को चाहिए कि वे सड़क पर या नाली में कचरा ना फेंकते हुए अपने यहां डस्टबिन रखें और डस्टबिन में कचरा एकत्रित कर कचरा गाड़ी या निर्धारित स्थान पर ही डालें ताकि हमारा शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे। |