भीलवाड़ा : राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के बैनर तले जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टर , भीलवाड़ा को शहर में ऑटो चालकों की अवैध वसूली, ओवरलोड और महिला सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर में मिनिमम किराया ₹10 के बजाय ₹20 और पुर से भीलवाड़ा का किराया ₹20 के बजाय ₹30 वसूला जा रहा है। एक ऑटो में 10-15 सवारी बैठाई जा रही है, महिलाएं पैर लटकाकर बैठने को मजबूर हैं, जबकि ऑटो 3 सीटर ही पास है। कई ऑटो बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना फिटनेस और नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे हैं। तेज टेप-गाने और चालक के साथ फालतू व्यक्ति बिठाने से बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में है।
संगठन की 5 मुख्य मांगें
1ओवरलोड व बिना कागज वाले ऑटो पर MV एक्ट में चालान/सीज हो, सभी ऑटो 3 सीटर पास है इसका पालन हो।
2 सभी ऑटो में किराया लिस्ट, चालक का नाम, हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य हो।
3 ऑटो में तेज म्यूजिक व चालक के साथ दूसरा व्यक्ति बिठाने पर प्रतिबंध लगे।
4 पुर से , एक नंबर चौराहा, रीको, महाराणा टॉकीज पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस लगाई जाए।
5 पुर से भीलवाड़ा के लिए 4 अतिरिक्त स्थायी ई-बसें इस फिक्स रूट पर चलाई जाएं ताकि गंगापुर चौराहे से डबल किराया न लगे - *रूट: पुर → रीको → बापू नगर → गंगापुर चौराहा → राजेन्द्र मार्ग स्कूल → नगर निगम → महाराणा टॉकीज तक चले *
ज्ञापन देने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई , जिला संरक्षक छोटू लाल अटारिया, सत्यनारायण मुछाला, सत्यनारायण व्यास, नानूराम माली,जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य, जिला महासचिव महावीर व्यास, जिला महासचिव मुकेश सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव लाल बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल पलोड, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, युवा जिला उपाध्यक्ष रजत माथुर, युवा कोषाध्यक्ष सौरभ काबरा, संजय अटारिया, सोनू धोबी, आशीष टेलर, राकेश नायक, शिव कुमार लोट, विक्की कुमार घुसर, कन्हैया लाल तेली, बालू बिश्नोई सहित संगठन के सभी पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।