रिपोर्टर: जसपाल टेलर
(प्रदेश मीडिया प्रभारी, इंटरनेशनल SSE NEWS चैनल, मंदसौर)
6264817382
रतलाम:
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 05 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महु-नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने घेराबंदी कर एक काले रंग की टाटा सफारी (MP-09-AJ-0090) की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से:
एक अवैध देशी पिस्टल
एक जिंदा कारतूस
टाटा सफारी कार
बरामद की गई।
दर्ज अपराध:
आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में
अपराध क्रमांक 176/2026
धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
अतुल (29 वर्ष) – निवासी हरसौला / इंदौर
अभिराज बघेल (38 वर्ष) – निवासी इंदौर
राहुल सोलंकी (31 वर्ष) – निवासी इंदौर
संजय मालवीय (29 वर्ष) – निवासी इंदौर
जप्त सामग्री:
अवैध पिस्टल व कारतूस: ₹24,000/-
टाटा सफारी कार: ₹20,00,000/-
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक आनंदसिंह आजाद,
उनि रघुवीर जोशी,
प्र.आर. 665 सुधीर सिंह,
आरक्षक कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविन्द्र सिंह, शोभाराम शर्मा, नरेन्द्र सिंह जगावत
पुलिस द्वारा आरोपियों से हथियार के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।