|
|
भोपाल पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 13 कूलर, 22 कूलर मोटर और 1 अलमारी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसीपी जोन-03/04 श्री मयूर खंडेलवाल, एडीसीपी श्रीमती शालिनी दीक्षित और एसीपी हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना हनुमानगंज पुलिस ने यह सफलता हासिल की। ऐसे खुला मामला 2 मई 2026 को फरियादी अमान उर रहमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके कूलर व अलमारी निर्माण कारखाने का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 100 से ज्यादा CCTV खंगाले, मुखबिर से मिली सफलता पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छोला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपियों ने कबूला जुर्म पूछताछ में आरोपी शहबाज (24) ने अपने साथी तोहिद बक्स (18) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने कारखाने का ताला तोड़कर कूलर, मोटर और अलमारी चोरी की थी। बरामद सामान 13 कूलर 22 कूलर मोटर 1 अलमारी कुल कीमत: लगभग 5,00,000 रुपये न्यायालय में पेश दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही। रिपोर्ट: वसीम अली |