पार्षद का आरोप वॉइस रिकॉर्डिंग के नाम पर मुझे ब्लैकमेल कर रहे कर्मचारी भाजपा संगठन तक पहुंचेगा मामला
रतलाम (धामनोद)
नगर परिषद धामनोद में प्रशासनिक अधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है ताजा मामले में एक भाजपा पार्षद द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद नगर परिषद सीएमओ (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) ने उल्टा पार्षद को ही नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांग लिया है इस कार्रवाई के बाद से नगर परिषद की राजनीति गरमा गई है
क्या है पूरा विवाद?
घटनाक्रम मार्च 2026 का है जब धामनोद में तीन दिवसीय श्री शीतला माता मेले का आयोजन किया गया था इस मेले की व्यवस्थाओं के लिए वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद मदनलाल पाटीदार को मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया था
आरोप है कि 14 मार्च 2026 को व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा के दौरान परिषद के एक कर्मचारी और पार्षद पाटीदार के बीच तीखी बहस हुई पार्षद का आरोप है कि कर्मचारी ने आम नागरिकों के सामने उनके साथ तू-तड़ाक कर दुर्व्यवहार किया और एक जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाई कर्मचारी के इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर पाटीदार ने सीएम हेल्पलाइन (181) पर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी
CMO का नोटिस और वॉइस रिकॉर्डिंग का पेंच
पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय सीएमओ ने उन्हें एक पत्र जारी किया है
पत्र के अनुसार
संबंधित कर्मचारी शुभम जैन ने अपने जवाब में दुर्व्यवहार की घटना से इनकार किया है कर्मचारी ने एक वॉइस रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की है जिसमें कथित तौर पर पार्षद यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने झूठी शिकायत की है और ऐसी शिकायत करना उनकी आदत है
सीएमओ ने इसी रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए पार्षद पाटीदार से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि जवाब न मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी
ब्लैकमेलिंग का आरोप और संगठन की शरण
इस पूरे घटनाक्रम पर पार्षद मदनलाल पाटीदार ने कड़ा रुख अपनाया है उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी शिकायत पर आज भी कायम हैं
पाटीदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिषद के कर्मचारी कथित वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए मुझ पर दबाव बनाने और मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं इस रिकॉर्डिंग की सत्यता की जांच होनी चाहिए मैं इस पूरे मामले से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराऊंगा
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य का अभाव
क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है कि धामनोद नगर परिषद में सीएमओ और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल की भारी कमी है स्थानीय लोगों का मानना है कि इसी खींचतान का फायदा उठाकर अधीनस्थ कर्मचारी बेलगाम हो रहे हैं जिससे विकास कार्य और परिषद की छवि दोनों प्रभावित हो रही हैं
बड़ी बातें
शिकायतकर्ता मदनलाल पाटीदार (पार्षद व मेला समिति अध्यक्ष)
विवाद का केंद्र: कर्मचारी का व्यवहार और 181 पर शिकायत
नया मोड़ कर्मचारी द्वारा पेश की गई वॉइस रिकॉर्डिंग और सीएमओ का नोटिस
अगला कदम पार्षद द्वारा भाजपा संगठन में शिकायत की तैयारी
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080