|
|
बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार से 08 काले रंग के प्लास्टिक के कटटो में भरकर परिवहन किया जा रहा 200 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त हर्कियाखाल सांदे पर आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को चालू हालत में मिला वाहन.....!! नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तरकरी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 200 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार को पकडने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 16.04.26 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार को रोकने का ईशारा किया कार चालक स्टॉपर में टक्कर मारकर भागा जिसका पीछा करते कार चालक करीबन आधा किलो मीटर आगे अपनी कार को चालु स्थिति में छोडकर अधेरे का फायदा उठाकर खेतो में भाग गया कार से 08 काले प्लास्टिक के कट्टो में भरा 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अज्ञात कार चालक के विरुध्द अपराध क्रमांक 96/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसधान में लिया गया है। *जप्ती* 1- 2- *08 प्लास्टिक के कट्टो में 200 किलोग्राम डोडाचुरा* *बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार* *(कुल किमती 5,00,000/- रूपये*) उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है। रिपोर्ट : वसीम अली |