|
|
भोपाल। प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर अभी भी 15 वर्ष पुरानी 559 यात्री बसें दौड़ रही हैं जो कि यातायात नियमों के विरुद्ध हैं। परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में ऐसी 280 बसों को पकड़ा है। विभाग के पास अमला कम होने के कारण ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस बल को 15 वर्ष पुरानी बसों के धरपकड़ की जिम्मेदारी दी गई है।इसके लिए सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों ने अपने जिलों में पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर शहरों में चल रही ऐसी बसों के विरुद्ध यातायात पुलिस और ग्रामीण क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए कहा है। उन्हें ऐसी बसों के नंबर वाली सूची उपलब्ध कराई गई है। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |