|
|
कोटा शहर पुलिस ने स्वर्ण रजत मार्केट, कोतवाली क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी 2026 को नेहा ज्वैलर्स पर ग्राहक बनकर आए एक महिला और पुरुष ने चतुराई से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर, पंजाब निवासी सानिया और उसके पति राजीव कुमार को भिवाड़ी के पास से डिटेन किया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |