रतलाम। करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मधुरता का प्रतीक भी है। इसी भावना को उत्सव का रूप देते हुए न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग स्कूल में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा करवा चौथ व्रत उद्यापन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता के इस अनूठे आयोजन में 21 दंपतियों ने अपने जीवनसाथी के साथ रैंप वॉक कर समारोह को यादगार बना दिया। दंपतियों की इस विशेष प्रस्तुति पर उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां करवा चौथ की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। पंडित अरविंद परसाई ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन एवं हवन संपन्न करवाया। महिला मंडल की संरक्षक अनीता दवे एवं यमुना राजपुरोहित ने भगवान को पुष्पमाला अर्पित कर आयोजन की मंगलकामना की।
21 दंपतियों का रैंप वॉक बना समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण
समारोह में सबसे खास और आकर्षक क्षण वह रहा, जब करवा चौथ का उद्यापन करने वाली 21 महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के साथ रैंप वॉक किया। महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने सभी दंपतियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि करवा चौथ प्रेम, विश्वास और समर्पण के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है। इसी भावना को उत्सव के माध्यम से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पहली बार रैंप वॉक की विशेष पहल की गई। दंपतियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इस अनूठी पहल ने आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता और उल्लास के रंग भर दिए।
विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का सम्मान
कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण पक्ष विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान रहा। महिला मंडल ने इस पहल के माध्यम से महिला नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न समाजों के बीच आपसी समन्वय का संदेश दिया। महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, सचिव कविता राजपुरोहित एवं कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर पारीक ब्राह्मण समाज की राधा व्यास, मोड़ ब्राह्मण समाज की नमिता शुक्ला, नार्मदीय ब्राह्मण समाज की भावना शर्मा, नगर ब्राह्मण समाज की मीनाक्षी रावल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रक्षा मिश्रा, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज की कविता राजपुरोहित, चौबीस ब्राह्मण समाज की शशि राजावत, श्रीमाली ब्राह्मण समाज की रजनी व्यास, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज की कविता कुलकर्णी एवं कांता छंगानी सहित विभिन्न समाजों की प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
महिला मंडल की एकजुटता ने आयोजन को बनाया सफल
सर्व ब्राह्मण महासभा के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में महासभा संरक्षक राजेश दवे, पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित, प्रमिला अमर सारस्वत, रजनी प्रवीण उपाध्याय, पारीक ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवीन व्यास, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, परशुराम युवा मंच संयोजक हितेश कामरेट, स्नेहल उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी एवं कौशल किशोर द्विवेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता में महिला मंडल की संरक्षक अनीता दवे एवं यमुना राजपुरोहित, अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, सचिव कविता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पूजा देवे, सह सचिव संतोष जोशी, उपाध्यक्ष भावना शर्मा एवं रजनी उपाध्याय, महामंत्री सपना दुबे, संगठन मंत्री मधु द्विवेदी एवं मोना शर्मा, संगीत प्रकोष्ठ से अर्चना शर्मा एवं नूतन भट्ट तथा मीडिया प्रभारी रीता जोशी का विशेष योगदान रहा। मंगला शर्मा, सुनीता तिवारी, रेखा शर्मा, दीप्ति दवे, नीता पंडित, बबीता नागर, विजया शर्मा, कविता व्यास एवं ज्योति शर्मा सहित सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समारोह में उद्यापन करने वाली 21 महिलाओं में सपना दुबे, रेखा पुरोहित, मीनाक्षी पुरोहित, नेहा शर्मा, कृष्णा शर्मा, तारा शर्मा, प्रियंका शर्मा, भारती व्यास, पिंकी शर्मा, अनीता शर्मा, शिवानी शर्मा, इंदु शर्मा, विमला उपाध्याय, निहारिका उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, साक्षी उपाध्याय, सुषमा वशिष्ठ, सविता पांडे, मीना शर्मा एवं पूजा त्रिवेदी शामिल रहीं।
अंत में महिला मंडल की ओर से सभी अतिथियों, समाजजनों और सहभागी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुल मिलाकर यह आयोजन धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ दांपत्य जीवन की खुशियों, महिला नेतृत्व के सम्मान और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत