|
आईसीसी की ताजा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से पीछे हैं जबकि इशान किशन टॉप पर बने हुए हैं। वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी जिसमें इशान किशन की बादशाहत कायम है और वो पहले स्थान पर लगातार बने हुए हैं। वहीं इस रैंकिंग में फिल साल्ट ने डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया है और वो टॉप-4 में आ गए हैं जबकि ब्रेविस नीचे खिसक गए हैं। इसके अलावा भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फहरान से नीचे हैं। इशान किशन की बादशाहत कायम टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन 910 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जिनके 819 रेटिंग अंक हैं तो वहीं अब चौथे नंबर पर फिल साल्ट आ गए हैं और ब्रेविस 5वें स्थान पर खिसक गए। साल्ट को इस रैंकिंग में एक साथ का फायदा हुआ जबकि ब्रेविस को एक स्थान का नुकसान हुआ। तिलक वर्मा 7वें स्थान पर 750 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |