|
|
खाचा भूमि से लेकर ले आउट प्लान में जमीनों की हेर फेर का मामला सामने आने के बाद अब आम जन सीएम को लिखेंगे पत्र प्रतापगढ़। शहर में जिला कलेक्टर की सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का असर अब साफ दिखने लगा है। नगर परिषद से जुड़े भूमि हेराफेरी के मामलों पर कलेक्टर के एक्शन की जमकर सराहना हो रही है। शहरवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद प्रशासन ने साहसिक कदम उठाया है, जिससे व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है। कलेक्टर की कार्रवाई से उत्साहित होकर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा जमीनों की हेराफेरी के खिलाफ अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है। पत्र में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |