|
|
भीलवाड़ा : हरियाणा सैनी समाज के प्रमुख समाजसेवी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नजदीकी पालाराम सैनी एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। माली महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा ने बताया कि हरियाणा सैनी समाज के प्रमुख समाजसेवी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नजदीकी केथल निवासी पालाराम सैनी के भीलवाड़ा पहुंचने पर माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उदयलाल माली के नेतृत्व में माली महासभा के पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। पालाराम सैनी यहां पर मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया धाम मंदिर दर्शनी करने हेतु पहुंचे थे। इस अवसर पर सैनी ने माली महासभा के पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर समाज की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। साथ ही समाज की राजनीतिक सक्रियता की जानकारी लेते हुए कहा कि माली समाज को राजनीति में भी सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |