|
|
गरोठ। देथली बुजुर्ग निवासी एवं साठखेड़ा ग्राम पंचायत के सचिव सुरेशचंद्र गुर्जर के पूज्य पिता श्री कचरूलाल गुर्जर का 70 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। श्री कचरूलाल गुर्जर धार्मिक एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा क्षेत्र में सम्मानित नागरिक के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतकों का उनके निवास पर तांता लग गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जनपद पंचायत सीईओ धर्मेंद्र यादव, थाना गरोठ के सब इंस्पेक्टर एम.एल. चौहान, स्वास्थ्य विभाग से सतीश शर्मा, पटवारी बलराम जांगड़े सहित अनेक पटवारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, भाजपा नेता एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह, समाजबंधु तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। उक्त शोक समाचार विनोद जी धाकड़ द्वारा चैनल को प्राप्त हुआ है। |