रतलाम
हिन्दू वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव और अदम्य शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप के 486वें जन्मोत्सव के अवसर पर 17 जून, बुधवार को रतलाम में विशाल एवं ऐतिहासिक भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सायं 4 बजे महलवाड़ा परिसर (राजमहल) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूताना संगठनों की बैठक राजपूत धर्मशाला स्थित श्री महाराणा प्रताप सभागृह में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय की गई।
बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 100 समिति सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में विभिन्न क्षेत्रों के लिए समितियों का गठन कर सोशल मीडिया, मोबाइल संदेश एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से 5000 से अधिक समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को भी शौर्य यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व राजराजेश्वरी माँ नागणेचा माता, पद्मावती माता एवं श्री जागनाथ महादेव मंदिर में महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात महाराजा रतन सिंह जी एवं महाराजा सज्जन सिंह जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शौर्य यात्रा का शुभारंभ होगा।
बैठक में क्षत्रिय राजपुताना समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह गोयल, किशोर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, दाडमसिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह वाघेला, नरेंद्र सिंह चौहान (एडवोकेट), महेंद्र सिंह सिसोदिया, रघुवीर सिंह सांखला, भारत सिंह पंवार, विक्रम सिंह भाटी, गोविंद सिंह चौहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह खंगारोत, रविंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, कमलेश सिंह भाटी, दीपक सिंह देवड़ा, राजेश सिंह पंवार, मयंक सिंह राठौर, हर्ष सिंह पंवार, जीत सिंह जादौन, विजय सिंह पंवार, युवराज सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नवनीत सिंह देवड़ा, देवेन्द्र सिंह जाधव, अमन सिंह चंद्रावत, लखन सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, विशाल सिंह पवार, त्रिपाल सिंह डोडिया, जयराज सिंह पंवार, जोगेन्द्र सिंह सिसोदिया, ज्ञानेश्वर सिंह परिहार, मुकेश सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह चौहान, किरण गोयल, नीतु राठौर, जसकुंवर पंवार, विजया पंवार, कृतिका सोलंकी, राजकुमारी पंवार, वंदना भाटी, प्रीति परिहार एवं प्रमिला देवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवा शक्ति एवं महिला प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निखिलेश सिंह पंवार ने किया, जबकि आभार श्रीमती जया गोयल ने व्यक्त किया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें तथा इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाएं।
उक्त जानकारी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा प्रदान की गई।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत