|
|
आगर मालवा/नलखेड़ा : स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अध्यादेश 14 (1) एवं (2) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के संचालक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 2020 के महाविद्यालयीन नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश व्यास द्वारा कार्यशाला की प्रस्तावना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रारंभिक चरण एवं उसकी उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यादेश 14 (1) एवं (2) की विस्तृत व्याख्या हेतु मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद पाटीदार को आमंत्रित किया गया डॉक्टर गोविंद पाटीदार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अध्यादेश 14 (1) एवं (2) एक नया और लचीला शैक्षणिक ढांचा है। यह 50% क्रेडिट की बाध्यता को हटाकर दो मुख्य विषय, चतुर्थ वर्ष में ऑनर्स का विकल्प, ऑनलाइन विषय चयन, श्रेणी सुधार (Grade Improvement) का अवसर और सबसे विशेष व्यावहारिक कौशल: स्थानीय ज्ञान, कौशल विकास, और परियोजना कार्य पर विशेष जोर आदि सुविधाए प्रदान करता है | यह अध्यादेश 14ए और 14बी का संशोधित और समेकित रूप है, जो उच्च शिक्षा में समरूपता लाने के लिए लाया गया है। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालने के साथ परीक्षा एवं क्रेडिट सिस्टम पर विद्यार्थियों की शंका का समाधान किया गया | ज्ञातव्य है कि संस्था के प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल की पहल पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महाविद्यालयीन नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश व्यास द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों, उपलब्धियों, संशोधनों एवं अध्यादेश अध्यादेश 14 (1) एवं (2) पर व्याख्यान एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे अन्य महाविद्यालयों के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समस्त तकनीकी पहलुओं से परिचित कराया जा सके | इस कार्यशाला का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महाविद्यालयीन नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश व्यास द्वारा किया गया एवं आभार इतिहास विषय के प्राध्यापक संतोष कुमावत द्वारा माना गया | इस अवसर पर डॉ. गीतेश कुमार डाबर, डॉ. जे. पी. कुल्मी, डॉ. आशीष सांखला सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे | |